Traits in PHP in Hindi – Traits क्या होते हैं?

PHP में Traits का इस्तेमाल multiple inheritance को manage करने के लिए किया जाता है, क्योंकि PHP में एक time पर एक class केवल एक class से inheritance ले सकती है। Traits का उपयोग करके हम अलग-अलग methods को classes में reuse कर सकते हैं।

PHP 5.4 में Traits को introduce (प्रस्तावित) किया गया था। ये एक तरह का mechanism है जो code को reuse करने में मदद करता है।

Traits को class की तरह define किया जाता है, लेकिन ये class नहीं होते। इन्हें class में include किया जाता है, ताकि उस class में traits के methods और properties को use किया जा सके।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “Traits एक ऐसा tool है जो दो या दो ये अधिक class में same code को बार-बार लिखने से बचाता है। ये inheritance के समान है, लेकिन inheritance की तरह single inheritance की limitation (सीमा) नहीं होती।”

Traits का मुख्य उद्देश्य code reuse को आसान बनाना है, खासकर जब inheritance का उपयोग करना सही न हो। Traits एक तरह से class के अंदर reusable methods को शामिल करने का तरीका हैं, जिससे हम code duplication से बच सकते हैं।

Traits का इस्तेमाल हम तब करते हैं जब हमें एक से अधिक classes में एक ही method को implement करना होता है, और हमें inheritance का उपयोग करने में कोई समस्या हो।

Traits का इस्तेमाल कैसे करते हैं?

PHP में Traits का इस्तेमाल करने के लिए हमें trait कीवर्ड का प्रयोग करना होता है। Traits को class में use कीवर्ड के साथ शामिल किया जाता है।

इसका उदाहरण:

<?php
// Define a trait
trait Greet {
    public function sayHello() {
        echo "Hello, World!";
    }
}

// Use the trait in a class
class Welcome {
    use Greet;
}

// Create an object of the class
$obj = new Welcome();
$obj->sayHello(); // Output: Hello, World!
?>

इस उदाहरण में, Greet नाम का एक trait डिफाइन किया गया है, जिसमें sayHello() method है। फिर Welcome class में इस trait को include (शामिल) किया गया है। जब Welcome class का object बनाया गया और sayHello() method को call किया गया, तो “Hello, World!” प्रिंट हुआ।

इसे पढ़ें:-

निवेदन:- इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share कीजिए और अपने सवाल नीचे comment करके बताइए।

Summary (सारांश)

यह लेख PHP में Traits की पूरी जानकारी हिंदी में देता है। Traits एक ऐसा mechanism है जो PHP 5.4 में आया, जिससे बिना multiple inheritance के अलग-अलग classes में methods को reuse किया जा सकता है। चूंकि PHP में एक class सिर्फ एक parent class से ही inherit कर सकती है, Traits इस limitation को दूर करते हैं। इसमें बताया गया है कि कैसे trait keyword से trait define करके use keyword से उसे class में include किया जाता है। इस article को पढ़कर छात्र निम्नलिखित सीखेंगे:

  • Traits और Inheritance में अंतर और Traits का उपयोग कब करें।
  • Code duplication से बचने के लिए Traits का practical उपयोग।
  • एक से अधिक classes में एक ही method को implement करने का तरीका।
  • Syntax और उदाहरण के साथ Traits को define और call करना।
Exam preparation में यह article बहुत मददगार है क्योंकि traits पर आधारित प्रश्न अक्सर OOPs concepts और PHP के अंतर्गत पूछे जाते हैं, खासकर code reusability और multiple inheritance के विकल्प के रूप में। इससे आप theory और practical code दोनों के लिए तैयार हो जाएंगे।

Leave a Comment