JSON क्या है? – What is JSON in Hindi

JSON का पूरा नाम JavaScript Object Notation है, जिसका इस्तेमाल data को स्टोर और ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

JSON एक हल्का (lightweight) डेटा फॉर्मेट है जिसे पढ़ना और लिखना दोनों ही आसान है। JSON को मुख्य रूप से web applications में सर्वर और क्लाइंट के बीच डेटा भेजने और प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है।

JSON का फॉर्मैट human-readable होता है अर्थात इसे इंसान आसानी से पढ़ सकता है। JSON को XML के विकल्प (alternative) के रूप में देखा जाता है क्योंकि यह simple और उपयोग करने में easy है।

JSON की विशेषताएँ (Features of JSON in Hindi)

इसकी विशेषताएं निम्नलिखित होती हैं:-

  1. इसका syntax बहुत ही सरल होता है, जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।

  2. इसे आसानी से पढ़ा और समझा जा सकता है।

  3. JSON डेटा का size छोटा होता है, जिससे इसे नेटवर्क पर भेजना आसान हो जाता है।

  4. यह किसी भी programming language के साथ काम कर सकता है।

  5. XML की तुलना में इसकी parsing तेज होती है।

  6. इसे आसानी से JavaScript objects में convert किया जा सकता है।

JSON का उदाहरण

JSON डेटा को key-value pairs के रूप में स्टोर करता है। यहाँ एक सरल उदाहरण है:-

{

  "name": "Yugal",

  "age": 30,

  "city": "Mohali"

}

इस उदाहरण में, name, age, और city तीन keys हैं, और Yugal, 30, और Mohali उनकी values हैं। JSON में डेटा को हमेशा {} (curly brackets) के अंदर लिखा जाता है।

JSON का उपयोग (Uses of JSON in Hindi)

इसका इस्तेमाल निम्न कामों के लिए किया जाता है:-

  1. Web Applications: इसका इस्तेमाल web applications में सर्वर और क्लाइंट के बीच डेटा ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

  2. API (Application Programming Interface): जब आप किसी API से डेटा प्राप्त करते हैं, तो वह डेटा अक्सर JSON फॉर्मेट में होता है।

  3. Configuration Files: इसका इस्तेमाल configuration files को स्टोर करने के लिए भी किया जाता है।

JSON के नियम (Rules of JSON in Hindi)

  1. डेटा को key-value pairs में लिखा जाता है।
  2. Keys और values को double quotes ” ” में लिखा जाना चाहिए।
  3. हर key-value pair को comma , से अलग किया जाता है।
  4. Arrays को square brackets [] के अंदर लिखा जाता है।
  5. Objects को curly brackets {} के अंदर लिखा जाता है।

JSON कैसे काम करता है?

JSON को data transfer के लिए API (Application Programming Interface) में उपयोग किया जाता है। जब हम किसी server से data request करते हैं, तो response JSON format में आता है।

Example:

{

  "status": "success",

  "data": {

    "product": "Mobile",

    "price": 15000

  }

}

JSON और XML में अंतर

JSONXML
यह Simple और lightweight होता है।यह Complex और heavy होता है।
इसका फॉर्मैट human-readable होता है। इसे इंसान पढ़ सकता है।इसका फॉर्मैट Tags-based है।
इसमें processing तेज होती है।इसकी प्रोसेसिंग slow होती है।
इसे JavaScript के साथ आसानी से integrate किया जा सकता है।इसमें XML parsing की जरूरत होती है

इसे भी पढ़ें:-

json (javascript object notation) in Hindi

निवेदन:- दोस्तों अगर यह पोस्ट आपके लिए useful लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर कीजिए। आपके कोई भी सवाल हो तो उसे नीचे comment करके बताइए। हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे जिससे कि आपको सभी notes मिल पायें।

Summary (सारांश)

JSON (JavaScript Object Notation) एक lightweight data format है जो server और client के बीच data transfer को आसान बनाता है। यह XML का एक simple alternative है और इसे human-readable होने के कारण आसानी से पढ़ा और लिखा जा सकता है। इस लेख में आप JSON की मुख्य विशेषताओं के बारे में जानेंगे, जैसे इसका छोटा data size, fast parsing, और किसी भी programming language (जैसे Python, Java) के साथ compatibility। साथ ही, एक उदाहरण के माध्यम से JSON के key-value pair structure को समझाया गया है। इस article से छात्र सीखेंगे:

  • JSON का उपयोग web applications, API, और configuration files में कैसे होता है।
  • JSON और XML में क्या difference है और JSON क्यों ज्यादा popular है।
  • JSON data को JavaScript objects में convert करने की प्रक्रिया।
Exam preparation में यह article तब मददगार होगा जब आपसे data formats के बारे में पूछा जाए, जैसे कि "JSON vs XML" या "JSON के features" पर आधारित short answer questions। इसे पढ़कर आप JSON के practical uses और syntax को quick revision के लिए याद रख सकते हैं।

Leave a Comment