JavaScript Reserved Words in Hindi – जावास्क्रिप्ट में Reserved Words क्या है?

JavaScript में Reserved Words वे words होते हैं जो पहले से ही जावास्क्रिप्ट के अंदर किसी विशेष उद्देश्य के लिए define किए गए होते हैं। 

Reserved words को variable name, function name के नाम या किसी दूसरे identifier के रूप में use नहीं किया जा सकता, अगर हम ऐसा करते हैं, तो कोड में Error आ जाएगा।

उदाहरण के लिए– if, else, for, while, function, return जैसे शब्द reserved words हैं। इन्हें हम variable या function के नाम के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकते।

Reserved Words की List

जावास्क्रिप्ट में कई reserved words हैं। जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है:

1:- कंट्रोल स्ट्रक्चर के लिए (For Control Structures):

  • if
  • else
  • for
  • while
  • do
  • switch
  • case
  • break
  • continue

2:- फंक्शन के लिए (For Functions):

  • function
  • return
  • void

3:- वेरिएबल और डेटा टाइप के लिए (For Variables and Data Types):

  • var
  • let
  • const
  • null
  • true
  • false

4:- ऑब्जेक्ट और क्लास के लिए (For Objects and Classes):

  • class
  • extends
  • super
  • this
  • new

5:- एरर और एक्सेप्शन के लिए (For Errors and Exceptions):

  • try
  • catch
  • finally
  • throw

6:- अन्य (Others):

  • import
  • export
  • default
  • debugger
  • instanceof
  • typeof

    हम Reserved Words का उपयोग क्यों नहीं कर सकते?

    अगर हम reserved words को किसी variable के रूप में use करते हैं, तो syntax error आ सकती है।

    गलत Example:

    let if = "hello";  // Syntax Error

    इसे भी पढ़ें:-

    Summary (सारांश)

    जावास्क्रिप्ट में Reserved Words वे खास शब्द होते हैं जिनका अपना एक तयशुदा काम होता है और इन्हें प्रोग्रामिंग भाषा द्वारा पहले से ही सुरक्षित रखा जाता है। इस लेख में छात्रों को प्रोग्रामिंग के इन जरूरी नियमों को बहुत ही आसान भाषा में समझाया गया है ताकि कोडिंग करते समय किसी भी तरह की परेशानी न आए। इस लेख या अध्ययन सामग्री को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातें आसानी से सीख जाएंगे:

    • Reserved words का सही मतलब और इनकी जरूरत क्यों होती है।
    • if, else, for, let और var जैसे महत्वपूर्ण कीवर्ड्स की पूरी सूची।
    • गलती से इन शब्दों को variable या function का नाम बनाने पर आने वाले Syntax Error से कैसे बचें।
    • अपने JavaScript कोड को पूरी तरह से एरर-फ्री और बेहतर बनाना।
    कंप्यूटर साइंस की परीक्षा या कॉलेज वाइवा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह टॉपिक बहुत स्कोरिंग होता है। अक्सर परीक्षाओं में कोडिंग के बुनियादी नियमों और एरर से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने में यह जानकारी आपकी बहुत मदद करेगी।

    Leave a Comment