Array Methods in Python in Hindi

Python में arrays के साथ काम करने के लिए कई methods हैं। जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

1. append()

यह मेथड Array के अंत में एक नया item जोड़ता है।

arr.append(6)  
print(arr)  
# Output: array('i', [1, 2, 3, 4, 5, 6])

2. insert()

यह Array के किसी एक index पर item जोड़ता है।

numbers.insert(2, 99)
print(numbers)  
# Output: array('i', [1, 2, 99, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9])

3. remove()

यह Array से पहले बार मिलने वाले किसी विशेष item को हटाता है।

numbers.remove(99)
print(numbers)  
# Output: array('i', [1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9])

4. pop()

यह मेथड array से last element को या किसी विशेष index पर मौजूद element को remove करता है और उसे return करता है।

last_element = numbers.pop()
print(last_element)  
# Output: 9
print(numbers)       
# Output: array('i', [1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8])

5. index()

यह Array में किसी विशेष item के first occurrence का index पता करता है।

index_of_four = numbers.index(4)
print(index_of_four)  
# Output: 3

6. reverse()

यह Array के items को reverse order (उलटे क्रम) में बदलता है।

numbers.reverse()
print(numbers)  
# Output: array('i', [8, 7, 6, 5, 4, 4, 3, 2, 1])

7. extend()

यह एक array के elements को दूसरे array में जोड़ता है।

numbers.extend([7, 8, 9])
print(numbers)  
# Output: array('i', [1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9])

8. count()

यह Array में किसी विशेष item की occurrence को गिनता है। मतलब यह गिनती करता है कि एक item या element कितनी बार आया है।

arr.append(2)  
count = arr.count(2)  
print(count)  
# Output: 2

9. buffer_info()

यह Array की internal memory के address और size के बारे में जानकारी प्राप्त करता है।

info = arr.buffer_info()  
print(info)  
# Output: (memory_address, number_of_elements)

10. tolist()

यह मेथड array को list में convert करता है।

list_version = numbers.tolist()
print(list_version)  
# Output: [8, 7, 6, 5, 4, 4, 3, 2, 1]

इसे पढ़ें:-

Summary (सारांश)

Python में array methods को समझने के लिए यह लेख बहुत उपयोगी है। इसमें array के साथ काम करने वाले 10 महत्वपूर्ण methods को सरल हिंदी भाषा में उदाहरण सहित समझाया गया है। छात्र इस article से निम्नलिखित सीखेंगे:

  • append() और insert() का उपयोग करके array में items जोड़ना।
  • remove() और pop() से elements को हटाना और return करना।
  • index() और count() से items की position और occurrence पता करना।
  • reverse() और extend() से array को उलटना या विस्तार करना।
  • buffer_info() और tolist() जैसे advanced methods का practical उपयोग।
यह article exam preparation में सीधी मदद करता है क्योंकि इसमें दिए गए सभी methods पर कोड उदाहरण और आउटपुट दिए गए हैं। इससे students को concepts याद रखने और practical questions हल करने में आसानी होगी।

Leave a Comment