Database in PHP in Hindi – पीएचपी में डेटाबेस क्या है?

  • PHP में, डेटाबेस data का एक बहुत बड़ा समूह (set) होता है। डेटाबेस के द्वारा कोई भी यूजर आसानी से डेटा को एक्सेस और मैनेज कर सकता है।
  • एक Database में बहुत सारी tables होती हैं। इन tables में ही हमारा सारा डेटा स्टोर रहता है।
  • Database में डेटा को सही ढंग से स्टोर किया जाता है जिससे कि हम जरूरत पड़ने पर डेटा को आसानी से एक्सेस, मैनेज और एडिट कर सकें।

PHP में इस्तामेल होने वाले Database 

PHP के साथ अलग अलग प्रकार के डेटाबेस का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो कि निम्नलिखित हैं:-

  1. MySQL Database
  2. PostgreSQL
  3. SQLite
  4. MariaDB
  5. Oracle Database
  6. IBM DB2
  7. Microsoft SQL Server

PHP में, MySQL डेटाबेस का इस्तेमाल ज़्यादा किया जाता है क्योंकि यह एक open source है। जिससे इसका इस्तेमाल कोई भी आसानी से free में कर सकता है।

इसे पढ़ें:- MySQL क्या है और इसके फायदे

PHP को Database से connect करना

PHP को डेटाबेस से connect करने के लिए mysqli_connect फंक्शन का इस्तेमाल किया जाता है. यह फंक्शन तीन पैरामीटर लेता है.

इसका Syntax:-

connection mysqli_connect(servername, username, password);

इसका उदाहरण:-

<?php
$servername = "localhost";
$username = "your_username";
$password = "your_password";

// Create connection
$conn = mysqli_connect($servername, $username, $password);

// Check connection
if (!$conn) {
  die("Connection failed: " . mysqli_connect_error());
}
?>

PHP में Database को Create करना

PHP में डेटाबेस को create करने के लिए mysqli_query() फंक्शन का इस्तेमाल किया जाता है. यह फंक्शन दो पैरामीटर लेता है.

इसका syntax

mysqli_query(connection, sql);

इसका उदाहरण –

$sql = "CREATE DATABASE my_database";

if (mysqli_query($conn, $sql)) {
  echo "Database created successfully";
} else {
  echo "Error creating database: " . mysqli_error($conn);
}

इसे भी पढ़ें:- PHP क्या है?

Summary (सारांश)

यह article PHP में Database की बुनियादी समझ देता है। बताया गया है कि Database डेटा का एक संगठित समूह है जिसमें Tables होती हैं। PHP के साथ MySQL, PostgreSQL, SQLite जैसे कई Databases उपयोग किए जा सकते हैं, लेकिन MySQL सबसे लोकप्रिय है क्योंकि यह Open Source है। आपको सीखने को मिलेगा:

  • PHP को Database से connect कैसे करें mysqli_connect() function का उपयोग करके।
  • PHP में नया Database create कैसे करें mysqli_query() function से।
  • उदाहरण कोड के साथ Connection और Creation की प्रक्रिया को समझना।
यह article Exam Preparation के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि PHP और MySQL के साथ काम करने के मूल चरण स्पष्ट रूप से समझाए गए हैं। इससे छात्रों को अपने प्रोजेक्ट्स में Database Integration करने और वेब डेवलपमेंट की मजबूत नींव रखने में मदद मिलेगी।

निवेदन:- अगर आपके लिए यह पोस्ट उपयोगी रही हो तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ जरुर share कीजिये. यदि आपके किसी भी subjects को लेकर कोई सवाल हो तो नीचे comment करके बताइए. मैं उस टॉपिक को भी वेबसाइट में जल्द ही डाल दूंगा. Thanks.

Leave a Comment