कंप्यूटर आर्किटेक्चर में, Flynn’s Classification यह निर्धारित करने का एक तरीका है कि एक कंप्यूटर एक साथ कितने instruction (निर्देश) और डेटा को प्रोसेस कर सकता है। इसे M.J. Flynn द्वारा विकसित किया गया था।
Flynn’s Classification दो streams पर आधारित है:-
- Instruction Stream
- Data Stream
Instruction Stream (इंस्ट्रक्शन स्ट्रीम) – यह instructions का एक क्रम होता है जो प्रोसेसर को बताता है कि क्या करना है.
Data Stream (डेटा स्ट्रीम) – यह वह जानकारी होती है जिस पर Instructions काम करता है.

Flynn’s Classification के आधार पर कंप्यूटर को चार भागों में विभाजित किया जा सकता है:-
SISD (Single Instruction, Single Data)
SISD एक सरल कंप्यूटर के स्ट्रक्चर के बारें में बताता है। इस तरह का कंप्यूटर एक समय में केवल एक ही instruction को execute करता है और यह केवल एक ही data stream पर काम करता है। इस प्रकार के कंप्यूटर में एक कंट्रोल यूनिट, एक मेमोरी यूनिट और एक प्रोसेसर यूनिट होती है। आजकल के ज्यादातर पर्सनल कंप्यूटर (PC) SISD आर्किटेक्चर पर आधारित होते हैं।
SIMD (Single Instruction, Multiple Data)
SIMD कंप्यूटर एक समय में एक ही instruction को execute करता है, लेकिन वह उसी instruction को एक साथ कई अलग-अलग data stream पर लागू कर सकता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल वैज्ञानिक के द्वारा कैलकुलेशन करने के लिए किया जाता है.
MIMD (Multiple Instruction, Multiple Data) –
MIMD कंप्यूटर एक साथ कई अलग-अलग instructions को execute कर सकता है. और प्रत्येक instruction अलग-अलग डेटा पर काम कर सकता है। यह सबसे complex (जटिल) और शक्तिशाली प्रकार का कंप्यूटर है। मल्टी-कोर प्रोसेसर और डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम्स MIMD आर्किटेक्चर के उदाहरण हैं।
MISD (Multiple Instruction, Single Data) –
MISD एक theoretical कांसेप्ट है और इसका इस्तेमाल practical रूप से नहीं किया गया है। सिद्धांत रूप में, MISD कंप्यूटर एक ही data पर एक साथ कई अलग-अलग instructions को execute कर सकता है। हालांकि, MISD आर्किटेक्चर को लागू करना मुश्किल है।
Flynn’s Classification कंप्यूटर आर्किटेक्चर को समझने और यह चुनने में मदद करता है कि किसी विशेष कार्य के लिए कौन-से प्रकार का कंप्यूटर सबसे बेहतर होगा।
इसे पढ़ें:-
Summary (सारांश)
Flynn's Classification in Hindi (फ्लिन का वर्गीकरण) Computer Architecture का एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसे M.J. Flynn ने विकसित किया था। यह वर्गीकरण दो मुख्य streams पर आधारित है – Instruction Stream और Data Stream। इस आधार पर कंप्यूटर सिस्टम को चार श्रेणियों में बाँटा गया है: SISD, SIMD, MISD और MIMD। यहाँ SISD में एक समय पर एक instruction और एक data प्रोसेस होता है, जबकि SIMD एक instruction को कई data पर लागू करता है। MISD सिर्फ theoretical concept है, और MIMD सबसे शक्तिशाली आर्किटेक्चर है, जिसमें कई instructions अलग-अलग data पर काम करते हैं। इस article में छात्रों को Flynn's Classification के सभी चार प्रकारों की सरल भाषा में जानकारी मिलेगी।
- Instruction Stream और Data Stream का अंतर स्पष्ट होगा।
- SISD, SIMD, MISD, MIMD की structure और उपयोग समझेंगे।
- मल्टी-कोर प्रोसेसर और डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम से संबंध जानेंगे।
- Exam preparation में यह Computer Architecture के प्रश्नों को हल करने में सीधी मदद करता है।
निवेदन:– अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ WhatsApp में जरुर शेयर कीजिये और आपके जो भी questions उन्हें नीचे कमेंट करके बताइये.