Domain in DBMS in Hindi (डोमेन क्या है?)

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) या रिलेशनल डेटाबेस (RDBMS) में जब हम कोई Table बनाते हैं, तो उसमें बहुत सारे Columns (जिन्हें Attributes कहा जाता है) होते हैं। हर Column में किस प्रकार का और कौन सा डेटा भरा जा सकता है, इसके लिए पहले से कुछ नियम या सीमाएं तय की जाती हैं। इसी सीमा को ही ‘Domain’ (डोमेन) कहा जाता है।

सरल शब्दों में कहें तो, “एक attribute के लिए permit (अनुमति) की जाने वाली सभी unique values के set को हम Domain कहते हैं। यह तय करता है कि database में किस प्रकार का data store किया जा सकता है।”

उदाहरण (Example)

मान लीजिए एक table में Gender नाम का attribute है।
तो इसका domain कुछ इस प्रकार हो सकता है:

Gender = [Male, Female, Others]

इसका मतलब है कि इस field में केवल यही तीन values ही enter की जा सकती हैं। इनके अलावा कोई भी value database में स्वीकार नहीं होगी।

इसे पढ़ें:-

DBMS में Domain का महत्व (Importance of Domain in Hindi)

  • डेटा की शुद्धता (Data Accuracy): डोमेन यह सुनिश्चित करता है कि डेटाबेस के अंदर केवल सटीक और सही जानकारी ही जाए।
  • डेटा अखंडता (Data Integrity): Domain Rules लागू होने से डेटाबेस सुरक्षित, स्थिर और विश्वसनीय (Reliable) बनता है।
  • गलतियों से बचाव (Error Prevention): यह users या data entry operator को गलत जानकारी भरने (fill) करने से रोकता है।

Domain के प्रकार

Domain अलग-अलग प्रकार के हो सकते हैं, जैसे:-

  • Numeric Domain (संख्या से संबंधित)
  • String Domain (Text से संबंधित)
  • Date Domain (तारीख से संबंधित)

NOTE:- आपको “Domain in DBMS in Hindi” पर ये पोस्ट कैसी लगी, आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपका कोई सवाल या कोई suggestions है तो हमें बतायें, हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे। और हाँ, अगर जानकारी काम की लगी हो तो पोस्ट को Share जरूर करें!

Summary (सारांश)

डोमेन (Domain) DBMS का एक महत्वपूर्ण concept है जो बताता है कि किसी column (attribute) में कौन-सी values डाली जा सकती हैं। यह article आसान भाषा में समझाता है कि Domain क्या है, उदाहरण जैसे Gender = [Male, Female, Others] के ज़रिए, और इसके प्रकार – Numeric, String, Date Domain। इसमें Domain के महत्व को भी detail में बताया गया है: जैसे Data Accuracy, Data Integrity, और Error Prevention। इस article को पढ़ने के बाद छात्र सीखेंगे:

  • Domain की परिभाषा और उपयोग RDBMS में।
  • कैसे Domain तय करता है कि किस प्रकार का data store होगा।
  • Domain के विभिन्न types और उनके real-life examples।
  • Data Integrity बनाए रखने में Domain की भूमिका।
Exam preparation में मदद: यह topic DBMS के fundamental concepts में आता है। Exams में अक्सर Domain से related definition, example और importance पूछे जाते हैं। यह article आसान Hindi में होने से आपको याद रखने और समझने में आसानी होगी, साथ ही Numeric/String/Date Domain जैसे technical terms भी clear हो जाएंगे।

Leave a Comment