Video Tag In Html
नमस्कार दोस्तों ! इस post में हम video tag के बारे में पड़ेंगे की हम किसी html web page में किसी video को केसे insert करते है. और साथ ही साथ हम उसके attributes के बारे में भी जानेगे तो चलिए शुरु करते है.
What is Video Tag in Hindi
जब भी हमें अपने html web page में video लगाना होता है तो हम video टैग का use करते है जिसके द्वारा हम अपने web page में कही पर भी video insert कर सकते है
इसका opening tag <video> तथा </video> closing tag होता है
HTML <video> tag का उपयोग HTML पेज पर video को डिस्प्ले (display) करने के लिए किया जाता हैं या कह सकते हैं की HTML video element का उपयोग विडियो को HTML पेज में embed करने के लिए किया जाता हैं ।
चलिए उदाहरण से समझते हैं ।
इसमें कुछ attributes होते है जिसकी help से हम इसमें बहुत से option का use कर सकते है
Audio Tag In Html-ऑडियो टैग इन हिंदी
Examples of <Video> tag in HTML
<!DOCTYPE html>
<html>
<body>
<h1>The video element</h1>
<video width=”320″ height=”240″ controls>
<source src=”movie.mp4″ type=”video/mp4″>
<source src=”movie.ogg” type=”video/ogg”>
Your browser does not support the video tag.
</video>
</body>
</html>
Output
What is Datagram Congestion Control Protocol In Hindi?
what is PPP (point-to-point protocol) in Hindi?
Video Tag Attributes In Html
Attribute |
Value |
Description |
Autoplay | autoplay
|
इस attributes से web page load होते ही Video चालू हो जाता है |
Controls | controls | इस attributes से हमारे Video में control बटन आ जाते है जैसे की play/pause mute volume button etc |
Loop | loop
|
इस attributes से हमारा Video end होते ही दुबारा बार-बार चालू हो जाता है जिसे हम loop कहते है |
Muted | muted | इस attributes की help से हम by-default जब भी Video load होगा हो mute होगा अगर हमे उसकी volume चालू करनी होगी तो volume बटन पर click करके un-mute करना होगा |
Preload | auto metadata none |
इस attributes की तीन value होती है
Auto -जैसे ही Video load होते ही उसमें सारे control button load/show हो जाते है None-इसके द्वारा control button में जो extra button hide हो जाते है जैसे ही हम Video play करते है वो सब show हो जाते है. Matadata- Video से पहले browser उसकी सारी information import करता है फिर इसके बाद Video फाइल import करता है |
SRC | URL | इसके द्वारा हम अपने Video का path डालते है जिसे हमे अपने web page में डालना होगा . |
poster | URL | इसके द्वारा हम अपने video का thumbnail लगा सकते है जो की web page में video load होते ही दिखायी देता है जो की एक image होती है. |
Width | Pixels | इसका use कर हम अपने video की width को increase और decrease कर सकते है. |
Height | Pixels | इसका use कर हम अपने video की Heightको increase और decrease कर सकते है. |
Browser Support
हमने निचे दी गयी table में ये बताया है की सबसे जादा use होने वाले Video format किस किस web browser को support करता है और किस को नहीं करते है निचे दी गयी table में बताया गया है.
Browser | MP4 | WebM | Ogg |
Edge | YES | YES | YES |
Chrome | YES | YES | YES |
Firefox | YES | YES | YES |
Safari | YES | YES | No |
Opera | YES | YES | YES |
Note:-इस tutorial के लिए बस इतना ही। अगर आपको यह tutorial पसंद आया है. तो कृपया इसे अपने पसंदीदा सोशल नेटवर्क के माध्यम से दोस्तों को शेयर करना न भूलें।