What is Data Transmission in Hindi
इस पोस्ट में हम डाटा ट्रांसमिशन के बारे में पड़ेंगे . साथ ही साथ वो कितने पारकर के होते है और उनके बारे में भी पड़ेंगे तो शुरू करते है ….
डाटा ट्रांसमिशन क्या है
डिजिटल ट्रांसमिशन को डेटा ट्रांसमिशन भी कहते है। यह एक ऐसी process है जिसमे दो या दो से अधिक computer या devices के बिच digitalऔर Analog डेटा को Transfer किया जाता है।
दुसरे शब्दो में कहे तो डिजिटल ट्रांसमिशन एक ऐसी विधि (method) है जिसमे दो या दो से अधिक device के बिच bits के रूप में data को transfer किया जाता है।
यह एक सिग्नल ट्रांसमिशन है जिसे डिजिटल संचार (digital communication) के नाम से भी जाना जाता है। डिजिटल ट्रांसमिशन में हम डिजिटल और एनालॉग दोनों प्रकार के डेटा को दो दो devices के बिच transfer कर सकते है।
Devices में ट्रांसफर होने वाला डेटा bits के फॉर्म में होगा। इस ट्रांसमिशन में हम डेटा को ट्रांसफर करने के लिए दो प्रकार की केबल का उपयोग किया जाता है पहली coaxial cable और दूसरी optic fiber cable .
डेटा ट्रांसमिशन का उपयोग लम्बी दूरी (long distance) और कम दूरी (short distance) संचार के लिए किया जाता है।
सरल शब्दो में समझे तो हम डेटा ट्रांसमिशन के माध्यम से डेटा को लम्बी दूरी और कम दूरी तक ट्रांसफर कर सकते है। यह ट्रांसमिशन संचार (communication) करने में मदद करता है।
इस ट्रांसमिशन का इस्तेमाल सूचनाओं एक एक स्थान से दुसरे स्थान में भेजने के लिए भी किया जाता है। डेटा ट्रांसमिशन के दो प्रकार होते है पहला parallel और दूसरा serial डेटा ट्रांसमिशन।
सीरियल डेटा ट्रांसमिशन को दो भागो में बाटा गया है जिसमे पहला synchronous और दूसरा asynchronous . इन सभी के बारे में हम निचे विस्तार से पढ़ेंगे।
Digital Signature क्या है? और उपयोग जाने हिंदी में…
Types of Data Transmission in Hindi

1.Parallel Data Transmission
Parallel डेटा ट्रांसमिशन को हिंदी में समानांतर डेटा ट्रांसमिशन कहते है। इस ट्रांसमिशन में एक समय में कई चैनेलो पर कई डेटा बिट्स को ट्रांसफर किया जाता है।
सरल शब्दो में कहे तो पैरेलल डेटा ट्रांसमिशन वह ट्रांसमिशन होता है जिसमे डेटा को एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर करने के लिए अलग अलग माध्यमों या तारो का उपयोग किया जाता है।
इसमें प्रत्येक तार में अलग अलग bits का डेटा मौजूद होता है। इसे उदहारण के माध्यम से समझते है मान लीजिये हमे 0 , 1 , 2 और 3 bits के डेटा को ट्रांसफर करना है।
अब इन डेटा को ट्रांसफर करने के लिए हम अलग अलग तारो का उपयोग करे।
यानी 0 bits का डेटा अलग तार में और 1 bits का डेटा अलग तार में।
इस ट्रांसमिशन का सबसे बड़ा फायदा यह होता है की इसमें डेटा एक भी बार में रिसीवर के पास पहुंच जाता है।
Advantages of Parallel Data Transmission in Hindi
- इस ट्रांसमिशन में पुरे डेटा को एक ही बार में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- इससे यूजर के समय की बचत होती है।
- डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड तेज होती है।
Disadvantages of Parallel Data Transmission in Hindi
- इसमें डेटा को ट्रांसफर करने में काफी खर्चा आता है।
- इसमें अधिक मात्रा में फाइबर ऑप्टिक केबल और coaxial cable की आवश्यकता पड़ती है।
- इस ट्रांसमिशन में डेटा को ज्यादा दूरी तक ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
2.Serial Data Transmission
सीरियल डेटा ट्रांसमिशन में हम एक चैनल के माध्यम से डेटा बिट्स को एक एक करके ट्रांसफर करते है।
इस ट्रांसमिशन एक डेटा बिट्स को ट्रांसफर करने के लिए अलग अलग तारो की आवश्यकता नहीं पड़ती।
इसमें केवल एक ही केबल या तार का उपयोग किया जाता है और उसमे एक एक करके डेटा को ट्रांसफर किया जाता है। इसमें डेटा को एक साथ ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
इस ट्रांसमिशन में डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान में ट्रांसफर करने में काफी समय का वक़्त लगता है।
इस ट्रांसमिशन का उपयोग लम्बी दूरी में डेटा को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसके दो प्रकार होते है जिन्हे निचे समझाया गया है।
Types of Serial Data Transmission in Hindi
1. Synchronous In Hindi
इसमें जो डेटा होता है वह blocks के अंदर होता है और हर एक ब्लॉक्स में बहुत से character होते है। यहां पर करैक्टर का मतलब bits होता है। सरल भाषा में कहे तो ब्लॉक्स के अंदर सारा डेटा होता है जिसे हम एक साथ ट्रांसफर कर सकते है।
Advantages of Synchronous in Hindi
- यह asynchronous की तुलना में एक तेज होती है जिसमे डेटा तेज गति से ट्रांसफर होता है।
- इसमें कोई अतरिक्त डेटा बिट्स (extra data bits) नहीं होता जिसके कारण यह और भी ज्यादा तेज हो जाता है।
Disadvantages of Synchronous in Hindi
- यह ट्रांसमिशन asynchronous ट्रांसमिशन की तुलना में महंगा होता है।
- इसमें लाइन के दोनों तरफ buffer की आवश्यकता पड़ती है।
- इसे काम करने के लिए उचित सिंक्रनाइज़ेशन की आवश्यकता पड़ती है जो सिस्टम को जटिल (complex) बनाता है।
2. Asynchronous In Hindi
यह एक प्रकार का सीरियल डेटा ट्रांसमिशन है जिसमे एक ही डेटा होता है और एक समय में एक ही bits को ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें मौजूद डेटा नंबर या alphabet के रूप में हो सकता है।
Advantages of Asynchronous in Hindi
- यह डेटा को ट्रांसफर करने की एक विधि है जो synchronous की तुलना में सस्ती होती है।
- इस विधि को लागू (apply) करना आसान होता है।
Disadvantages of Asynchronous in Hindi
- यह सिंक्रोनस की तुलना में कम कुशल (efficient) है।
- यह धीमी गति से डेटा को ट्रांसफर करती है।
Advantages of Serial Data Transmission in Hindi
- सीरियल डेटा ट्रांसमिशन में डेटा को ट्रांसफर करने के लिए ज्यादा केबल की आवश्यकता नहीं पड़ती।
- यह कम खर्चीला है।
- इसमें डेटा को लम्बी दूरी तक ट्रांसफर किया जा सकता है।
Disadvantages of Serial Data Transmission
- इसमें डेटा को एक साथ ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
- यह धीमी गति से डेटा को ट्रांसफर करता है जिसके कारण डेटा को ट्रांसफर होने में काफी समय का वक़्त लग जाता है।
- यह डेटा को ट्रांसफर करते वक़्त bandwidth को बर्बादी (wastage) करता है।
निवेदन:- आपको यह पोस्ट कैसी लगी मुझे कमेंट के द्वारा बताइए तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.